फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर शराब ठेके के बाहर महिलाओं का धरना

Fri, 21 Apr 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
demolish liquor shop - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सलौणी बाजार से शिफ्ट होकर करेर ग्राम पंचायत के खंगालता में खुलने जा रहे शराब ठेके का भारी विरोध हो रहा है। बीते तीन दिनों से खंगालता में शराब ठेके के विरोध के बावजूद आबकारी एवं कराधान विभाग और जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो ग्रामीणों ने महिला मंडल सदस्यों के साथ वीरवार सारी रात खंगालता में खुले शराब ठेके के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


स्थिति तनावपूर्ण होने पर भोटा चौकी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने पंचायत प्रधान की उपस्थिति के बिना भवन के भीतर घुसने से इंकार कर दिया। इसके बाद रात को ही आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण पंचायत प्रधान के घर उन्हें बुलाने पहुंच गए। हालांकि पंचायत प्रधान ने मौके पर आने से इंकार कर दिया।

इसके बाद सारी रात महिलाएं बिना कुछ खाए-पीए धरने पर बैठी रहीं। इसके बाद सुबह आठ बजे पंचायत प्रधान को दोबारा बुलाया गया। पंचायत प्रधान के मौके पर पहुंचने के बाद हमीरपुर और भोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने भवन के भीतर घुसकर तलाशी ली, लेकिन वहां मौजूद सेल्समैन लीज एग्रिमेंट एवं अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन


पुलिस ने भवन के भीतर रखी शराब को कब्जे में लेकर सेल्समैन पर केस दर्ज कर लिया। पंचायत प्रधान पर सहयोग न करने के आरोप लगाते हुए महिलाओं ने प्रधान का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।

डीएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शराब की बिक्री करने वाले सेल्समैन पर केस दर्ज कर शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही भवन मालिक और शराब ठेकेदार को लीज एग्रिमेंट दिखाने के आदेश दिए हैं। अगर लीज एग्रिमेंट न मिला तो भवन मालिक पर भी केस दर्ज होगा।

पंचायत प्रधान सुदर्शन शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों का विरोध गलत है। सलौणी में पहले भी शराब ठेका था। ग्रामीणों के बुलाने के बावजूद पर मौके पर नहीं आने पर उन्होंने कहा कि वह रात को कभी घर से बाहर नहीं जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें