नादौन (हमीरपुर)। नादौन थाना के तहत भरमोटी में सोमवार देर शाम हरियाणा रोडवेज की बस और कार में टक्कर हो गई। इसमें बीटेक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस बैजनाथ से गुड़गांव जा रही थी। वहीं, कार मानपुल से नादौन की तरफ आ रही थी। भरमोटी के पास बस और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे कार चालक बीटेक छात्र राजेश ठाकुर (23) पुत्र कनवर ठाकुर निवासी चौड़ूू की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते नादौन थाना के एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।