फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार मामले में आरोपी इंजीनियर दबोचा

Fri, 19 May 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार करने के आरोपी को पुलिस की गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को हमीरपुर शहर से गिरफ्तार किया। आरोपी युवक पेशे से इंजीनियर है। उसने एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया हुआ है।
विज्ञापन


वारदात के समय वह हमीरपुर में एक आईपीएच विभाग के ठेकेदार के साथ काम कर रहा था। इस दौरान उसकी दोस्ती एक नाबालिग से हो गई। युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दुराचार के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इसके कुछ समय बाद पीड़ित लड़की ने इस मामले की परिजनों को सूचना दी। अक्तूबर 2016 में परिजनों ने पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को हमीरपुर से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दुराचार के आरोपी ऊना जिला के गुरशर मोहल्ला के रहने वाले युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया था। आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें