फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते शराब ठेके में तोड़फोड़

Fri, 19 May 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
शराब ठेका बंद। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत कदरियाणा में दो लोगों ने शराब ठेके पर पहुंचकर तोड़फोड़ की। आरोपी युवकों ने शराब ठेके के सेल्समैन के साथ भी मारपीट की। लड़ाई-झगड़े में आरोपी युवकों ने शराब ठेके में रखी डेढ़ सौ शराब और बीयर की बोतलों और डिफ्रिजर को तोड़ डाला।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी युवकों ने सेल्समैन को पीटा और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सेल्समैन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ भादसं की धारा 323, 427, 452, 506 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया। डिडवीं टिक्कर के निकटवर्ती गांव कदरियाणा में प्रभात सिंह एंड कंपनी का शराब ठेका है।

ठेके के सेल्समैन ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि 18 मई रात साढ़े सात और आठ बजे के करीब जब वह सफाई कर रहा था तो गांव के सुनील रणावत का पुत्र अंकु उर्फ विक्रांत और उसका साथी शराब ठेके पर आए और लोहे की रॉड से शराब की बोतलों का तोड़ना शुरू कर दिया जिससे काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध ने मामले की पुष्टि कर कहा कि शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन में पुरानी रंजिश के चलते तोड़फोड़ और मारपीट की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें