पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत पनसाई में फौजी की मौत मामले की पुलिस ने उसके घर पहुंचकर छानबीन की। छानबीन में पुलिस को फौजी के कमरे से तीन पन्नों का सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार को पुलिस ने मृतक फौजी के घर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले पंचायत प्रधान को दो बार मोबाइल से कॉल की थी। इसके चलते पुलिस ने पंचायत प्रधान के बयान भी दर्ज किए।
इस दौरान पुलिस को मृतक फौजी के कमरे से उसका मोबाइल और तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में मृतक फौजी संजीव कुमार ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेवार ठहराया है। उसने लिखा है कि पत्नी हर समय बच्चों सहित आत्महत्या करने की धमकी देती है।
ऐसे में उसने अपनी मौत के बाद बच्चों को दादा-दादी के साथ भेजने और पत्नी को उसकी संपत्ति का कोई हक नहीं देने की इच्छा जताई है। सुसाइड नोट में मृतक संजीव ने पूरी आपबीती लिखी है। मोबाइल में भी पुलिस को फौजी की कई रिकार्डिंग मिली हैं।
ये रिकार्डिंग पुलिस के लिए मामले की तह तक पहुंचने में मददगार हो सकती हैं। डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले कर जांच कर रही है।