फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडी और एफडी में करोड़ों का घोटाला कर कंपनी फरार

Wed, 21 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
Fraud - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
आरडी, एफडी और रियल इस्टेट में पैसा इन्वेस्ट करवाने वाली कंपनी करोड़ों रुपये का घोटाला कर फरार हो गई है। सोनीपत में स्थित आरडीपीएल लैंडमार्क एंड उमेध कोऑपरेटिव प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के हेड ऑफिस में बीते एक माह से ताले लटके हैं।
विज्ञापन


कंपनी प्रबंधक मौके से गायब है। बीते एक साल से किसी भी उपभोक्ता को एफडी या आरडी की मैच्योरिटी नहीं दी गई है। कंपनी में जिला हमीरपुर के निवेशकों ने भी करीब तीन करोड़ रुपये इन्वेस्ट किया है।

कंपनी के निवेशकों एवं उपभोक्ताओं में विपिन कुमार, महेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, निर्मल कुमार, धनी राम, रघुवीर सिंह, विनोद कुमार और बलदेव सिंह का कहना है कि उन्होंने एफडी, आरडी और रियल इस्टेट के माध्यम से कंपनी में काफी पैसा लगाया है।
विज्ञापन


करीब एक सौ से अधिक निवेशकों और एजेंटों ने कंपनी में तीन करोड़ रुपये के करीब पैसा लगाया है, लेकिन निवेशकों एवं उपभोक्ताओं का पैसा डकार कंपनी फरार हो गई है। इसकी शिकायत करीब एक दर्जन निवेशकों और उपभोक्ताओं ने पुलिस थाना सदर में दर्ज करवा दी है।

निवेशकों का आरोप है कि कंपनी का सर्वर खुला है। ऐसे में हमीरपुर कार्यालय का प्रबंधक लोगों को गुमराह कर अभी भी एफडी और आरडी की किस्त वसूल रहा है।

इतना ही नहीं, हमीरपुर कार्यालय के प्रबंधक ने भी अरसे से किसी उपभोक्ता की एफडी या आरडी की मैच्योरिटी नहीं दी है। निवेशकों और उपभोक्ताओं ने संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लोगों का पैसा वापस दिलाने की मांग की है।

साथ ही लोगों को गुमराह कर अभी भी पैसा वसूल रहे हमीरपुर के प्रबंधक पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि कुछेक लोगों की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर पुलिस जल्द ही कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें