फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारी बिटिया, छोटे बेटे नितिन और कोमल को रोने मत देना

Mon, 07 Mar 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
मेरी प्यारी बिटिया, मेरे छोटे बेटे नितिन और कोमल को रोने मत देना। मैं आपके पापा के बिना नहीं जी सकती। यह सूसाइड नोट मृतका ममता ने अपनी 12 साल की बेटी प्रियंका के लिए लिखा है। दो दिन पहले ही मृतका के पति संजय की मौत हुई थी।
विज्ञापन


अभी पिता की चिता की राख ठंडी भी नहीं हुई थी कि मां ने भी जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक दंपति के तीन बच्चे हैं। इनमें 12 साल की प्रियंका, सात साल की कोमल और पांच साल का नितिन है। मृतका के सूसाइड नोट ने सबके दिलों को दहला दिया है।

सूसाइड नोट में मृतका ने अपनी 12 साल की बच्ची प्रियंका को अपनी बहन कोमल और भाई नितिन को कभी न रुलाने की बात कही है। मृतका ने सूसाइड नोट में परिवार के सदस्यों का भी जिक्र किया है। मृतका ने परिजनों से उसके बच्चों को उनका हक देने की भी बात कही है।
विज्ञापन


छोटे बच्चों को रोता देख हर किसी का दिल पसीज रहा है। हर कोई कह रहा है कि ममता को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था। बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठने से हर किसी को झकझोर दिया है। तीन दिन में एक ही घर से दो अर्थियां उठने से पन्याली पंचायत के ज्याणा में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें