नादौन थाना के अंतर्गत वटरान में सड़क किनारे खड़े बाइक के टायर चोरी कर दिए और हैडलाइट तोड़ दिए। बाइक चालक चंबा निवासी अपने दोस्त के सेवानिवृत्ति समारोह में भाग लेने को बटरान आया था। व्यक्ति बाइक रिपेयर करवाने के लिए किराये के बाहन में डाल नादौन ले गया लेकिन इसकी शिकायत पुलिस थाना में नहीं की।
कुलदीप कुमार निवासी मेहला जिला चंबा ने कहा कि मंगलवार को बाइक पर बटरान में अपने दोस्त के सेवानिवृत्ति समारोह में शामिल होने आया था। दोस्त के घर को जाने वाले रास्ते में कीचड़ होने के चलते उसने बाइक सड़क किनारे ही खड़ी कर दी।
बुधवार सुबह करीब छह बजे वह वापस चंबा जाने के लिए बाइक के पास पहुंचा तो देखा कि बाइक के दोनों टायर गायब थे तो हैडलाइट भी टूटी पड़ी थी।
थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।