फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू में 6.71 ग्राम चिट्टा बरामद, पांच युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत सुपर हाईवे पर जाहू बाईपास में नाके के दौरान पुलिस ने पांच युवकों से 6.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में जाहू के दो और मंडी जिला के भांबला के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुपर हाईवे ऊना से कलखर वाया अग्घार मार्ग पर वीरवार शाम को जाहू पुलिस चौकी के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान सुलगवान से जाहू की ओर आ रही कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार में बैठे पांच युवक पुलिस को चकमा देकर कार छोड़कर भाग गए। लेकिन, भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने युवकों का पीछा किया। गेहूं के खेतों में लावारिस पशुओं की सुरक्षा के लिए लगाई गई कांटे की तार को पार करके युवा बिलासपुर जिला की सीमा तक पहुंच गए। लेकिन, पुलिस ने भी कांटे की तारों की परवाह किए बगैर युवकों को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। भोरंज थाना प्रभारी के बाजू और टांगों में कांटे की तारों से खरोंचें आई हैं। पुलिस ने 6.71 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी जिला की भांबला पंचायत के करतार सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार और हमीरपुर जिला की जाहू पंचायत के राजेंद्र गांव जाहू हौड़, अनिल कुमार गांव जाहू कलां सुलगवान को गिरफ्तार किया है। जाहू में दूसरी बार पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें