फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद, कंपनी अधिकारी फरार

Fri, 26 Apr 2019 10:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब ( सिरमौर)
विज्ञापन
नशीली दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य के मादक पदार्थ के अपराध नियंत्रण की संयुक्त टीम ने नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। प्रदेश में नशीली दवाइयों की अब तक की यह सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है।

विज्ञापन


बंद पड़ी एक दवा इकाई के स्टोर में दबिश के बाद दवाइयों की खेप को देख टीम भी चकित हो गई। स्टोर से (20 बाक्स) नशीले कैप्सूल और 9,500 दवाइयों की शीशियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जबकि, संदिग्ध कंपनी के अधिकारी फरार हो गए हैं। नशीली दवाइयों के इस गोरखधंधे में अंतरराज्यीय गिरोह के होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार को एसएमसीसी शिमला टीम में शामिल एसआई जगजीत सिंह, मुख्य आरक्षी विक्रमजीत सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा सुरेश चौहान और ड्रग इंस्पेक्टर भूमिका की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम तक पूरी जांच चलती रही। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने बताया कि संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान सफलता मिली है। मौके से अवैध नशीली दवाइयों की खेप कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें