फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर गांव में दूसरी चोरी, गहने व नगदी ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत पड़ते सौर गांव में एक सप्ताह के भीतर चोरी का दूसरा मामला सामने आ गया है। शातिर गांव के एक घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी उड़ा ले गए हैं। हालांकि, पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी है। जिस घर में चोरी हुई है, वह परिवार शिमला में रहता है। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार सदस्य शुक्रवार को शिमला से सौर के लिए आ रहे थे। परिवार के मुखिया रमेश चंद नगर निगम शिमला में पर्यवेक्षक पद पर सेवारत हैं।
विज्ञापन

वह परिवार सहित शिमला से अपने घर गांव सौर आ रहे थे और उन्होंने अपनी बेटी को भी सौर बुलाया। उनसे पहले उनकी बेटी परिवार से मिलने घर पहुंच गई। जब उसने देखा तो घर का दरवाजा खुला था। उसने तुरंत अपने पिता रमेश को इसकी सूचना दी। जब शाम के समय रमेश अपने घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और कमरों में सामान बिखरा पड़ा है।
अलमारी का दरवाजा भी खुला हुआ था और लॉकर टूटा हुआ था। रमेश ने बताया कि चोरी हुए गहनों में सोने की अंगूठी, नाक की तीली, चांदी के पाजेब की जोड़ी और चांदी के क्लिप और नकदी भी गायब थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी भोटा में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी लेकिन, रमेश कुमार ने मामला दर्ज करवाने से मना किया। इसके बाद पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। सौर गांव में बीते शनिवार की रात को भी चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़ अलमारी से लाखों रुपये के गहने और 20 हजार नकदी उड़ा ले गए थे। चोरी की दो घटनाओं से लोग दहशत में हैं। भोटा चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें