फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल उड़ाए सवा लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी जाहू के तहत एक व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल दूसरे व्यक्ति के खाते से सवा लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित व्यक्ति की पहचान प्रेम सिंह पुत्र धर्म सिंह गांव देहरा, डाकघर हटवाड़, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पीड़ित व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे से इस केस को सुलझाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जाहू कस्बा मंडी जिला, बिलासपुर और हमीरपुर का केंद्र है।
विज्ञापन

तीनों जिलों के सीमावर्ती इलाके के लोग इस कस्बा में खरीदारी व बैकिंग के लिए आते हैं। यहां पर एचआरटीसी का बस स्टैंड भी है। जिसके चलते आसपास के लोग यहीं से बस पकड़ते हैं। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 25 फरवरी को वह जाहू आया था। जाहू बस स्टैंड के समीप एटीएम में पैसे निकालने लगा तो परेशानी हुई। इस दौरान उसने पास में खड़े एक व्यक्ति को बुलाया, जिसने उसे पांच हजार रुपये एटीएम से निकाल कर दे दिए। इसके बाद वह घर चला गया। प्रेम सिंह ने बताया कि 2 मार्च को बेटे का फोन आया कि उनके खाते से 1 लाख 26 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। बेटे के बताने के बाद जब उसने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह बदला जा चुका था। उसके पास जो एटीएम कार्ड था, उस पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम था। प्रेम सिंह ने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस व्यक्ति से पैसे निकालते समय मदद ली थी, उसी ने उसके कार्ड को बदल कर उपरोक्त राशि बैंक से निकाली है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें