फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन लाने गई महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, ऊना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत जौड़े अंब गांव में हमीरपुर बड़सर एनएच पर राशन लाने गई एक राहगीर महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जौड़े अंब पंचायत के गांव सियोकड़ की शबनम (37) पत्नी राजेश कुमार जौड़े अंब डिपो में राशन लेने आई थी। दोपहर करीब एक बजे बड़सर से भोटा की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई। लोग उसे बड़सर अस्पताल ले गए। जहां से उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला अपने पीछे दो छोटे बेटे छोड़ गई है। एक बेटा पहली कक्षा तो दूसरा एलकेजी में पढ़ता है। पति बीमा कर्मचारी है।
एसएचओ बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि ट्रक की टक्कर के कारण महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें