फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत किटपल गांव में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस कारण एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तीन घायलों का उपचार चल रहा है जबकि दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कार चालक राकेश कुमार निवासी कोहला ने बताया कि वीरवार सुबह वह परिवार सहित दिल्ली से अपने घर के लिए चले थे। जब उनकी कार किटपल गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस कारण कार में बैठे राकेश कुमार, मनोहर लाल, जीसी कौशल, शीला देवी सरला देवी घायल हो गए। गंभीर घायल शीला देवी और सरला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है। उधर, डॉ. बीएस राणा ने बताया कि गंभीर घायल दो वृद्ध महिलाओं को टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें