पाबौ। पुलिस ने खनन सामग्री ले जा रहे दो ट्रक सीज करने के साथ ही एक दर्जन वाहनों के चालान काटे गए हैं। बृहस्पतिवार को पाबौ बाजार क्षेत्र में एसडीएम किशन सिंह नेगी और पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों को रोककर परमिट, डीएल व आरसी आदि की जांच की गई। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के भी चालान काटे गए। चौकी प्रभारी आनंद मेहरा ने बताया कि एक दर्जन के करीब चालान किए गए हैं। खनन सामग्री ले जा रहे दो ट्रक भी सीज किए गए हैं।