फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सठवीं वन बीट के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
जंगल का आधा हिस्सा जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)।
गर्मियां शुरू होने से पहले ही इलाके के जंगल दहकना शुरू हो गए है। वन क्षेत्र बिझड़ी के तहत सठवीं बीट में आग लग गई। शनिवार सुबह ही सठवीं बीट के साथ लगते सठवीं जंगल में आग से करीब आधा हिस्सा जल गया। पिछले दिनों बीट के बाड़ा जंगल का आधा हिस्सा जलकर राख हो गया। इसमें चीड़ के सैकड़ों पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


जंगल में आग लगने से कई जीव-जंतु भी जल गए। इसी बीट में आग लगने की ये दूसरी घटना है। विभाग जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूकता शिविर भी लगा रहा है। लेकिन अभी तक इसका असर नहीं दिख रहा है। अग्निकांड से हजारों रुपये की वन संपदा स्वाह हो गई। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि मौके पर कर्मचारियों को भेजकर आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें