फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पेटी अंगूर समेत पकड़े चोरी के आरोपी

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। सब्जी मंडी दोसड़का में चोरी को अंजाम देने वाले सभी चार आरोपी युवकों को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ सरदारू निवासी वार्ड नंबर एक कृष्णानगर, कृष्ण कुमार उर्फ मोनू और उसका भाई सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी दोसड़का और सुमन निवासी गांव खग्गल जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इन चारों युवकों पर 5 और 6 मार्च की आधी रात को सब्जी मंडी से अंगूर की पांच पेटियां और बोलेरो गाड़ी की स्टेपनी चुराने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस ने इन चारों युवकों को गिरफ्तार कर हमीरपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से चोरों आरोपियों को 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुुलिस ने आरोपी युवकों के कब्जे से चुराए गए अंगूर की पांच पेटियां और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा बोलेरो गाड़ी की स्टेपनी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उधर, थाना प्रभारी हमीरपुर जगदीश चंद ठाकुर ने आरोपियों को पकड़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि चारों आरोपियों को सोमवार तक पुलिस रिमांड मिला है। चुराई गई चीजें बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें