फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर कोई जानकारी न करें साझा : पुलिस

विज्ञापन
hamirpur police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
जिला पुलिस विभाग हमीरपुर ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर स्थित गांधी चौक में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने लोगों को साइबर क्राइम के बचाव की जानकारी दी। बताया कि किसी भी अजनबी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी इंटरनेट के माध्यम से न दें। एसएमएस, मोबाइल कॉल पर किसी को भी अपने एटीएम और बैंक खातों की जानकारी न दें। उन्होंने लोगों को बताया कि अपनी पूंजी को किसी बैंक में जमा करने से पूर्व उस बैंक की प्रमाणिकता की जानकारी हासिल करें।

रमन कुमार मीणा ने कहा कि कि शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने से पहले पूर्ण जानकारी प्राप्त करें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं तथा करोड़पति बनने के सब्जबाग दिखाने वाली कंपनियों के सदस्य बनने से पहले उस कंपनी की प्रमाणिकता की जांच करें। अल्प अवधि में रुपयों को दोगुना करने वाली कंपनियों/ दलालों के चक्कर में न फंसें। उन्होंने लोगों को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा व बचाव की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेश जाने के लिए किसी भी व्यक्ति को अग्रिम धनराशि न दें। यहां तक कि गहने साफ करने वाले लोगों के बहकावे में भी न आएं। कहा कि समाज से ऐसी घटनाओं को समाप्त करने के लिए लोगों का व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है।
इस दौरान यातायात नियम भी बताए। एसपी मीणा ने बताया कि गाड़ी चलाते समय शराब या किसी नशीली वस्तु का सेवन न करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन


गाड़ी चलाते समय मोबाइल का भी प्रयोग न रकें। ओवरलोडिंग से बचें, सीट बेल्ट का हमेशा प्रयोग करें। उन्होंने लोगों से जिला पुलिस को सहयोग कर जिले में यातायात को सुरक्षित बनाने, जिला को अपराध मुक्त बनाने, बैंक फ्रॉड तथा साइबर क्राइम से जिला हमीरपुर को मुक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त एसपी राजेश कुमार, डीसीपी धर्म चंद वर्मा, एसएचओ राजीव कुमार के अतिरिक्त पुलिस के जवान तथा विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें