फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकारटी और डुग्घा में आधी रात को दर्जनभर गाड़ियों के शीशे टूटे

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते डुग्घा और बकारटी गांवों में शनिवार रात को शातिरों ने करीब एक दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए हैं। शातिरों ने इनमें से कई गाड़ियों के बीच बैठकर शराब और धूम्रपान भी किया है। इसके अलावा डुग्घा गांव में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी चोरी हो गई है। पुलिस ने बकारटी में कार के शीशे तोड़ने के मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात को डुग्घा गांव में लोगों के घरों के बाहर सड़क किनारे खड़ी करीब चार गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। डुग्घा में कार के शीशे तोड़कर शातिर स्टीरियो को भी उड़ाकर ले गए हैं। शातिरों ने दो कारों का म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया है। गाड़ियों के मालिकों को इस घटना का पता रविवार सुबह चला। उन्होंने इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं बकारटी गांव में शनिवार रात को ही करीब सात गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। लोगों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने क्षेत्र में गश्त लगाई तो तड़के ही चार युवकों को शीशे तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मट्टन सिद्ध के पेट्रोल पंप पर एक गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने पेट्रोल डलवाया और बिना भुगतान किए ही पंप से गाड़ी सहित फरार हो गए। एक ही रात हुई इन सभी घटनाओं से जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
इस संबंध में एसएचओ सदर थाना संजीव गौतम का कहना है कि दोनों मामलों की शिकायतें मिली हैं। डुग्घा में बाइक चोरी और कारों के शीशे तोड़ने के मामले को दर्जकर उसकी छानबीन की जा रही है। जबकि, बकारटी वाले मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जिन युवकों की संलिप्तता इस घटना में पाई जाएगी उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें