फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में कोरोना से छठी मौत, अंबी की वृद्ध महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
corona sixth death in bhorange
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में कोरोना संक्रमण से छठी मौत हो गई है। पंचायत कड़ोहता के अंबी गांव की 82 वर्षीय महिला ने कोविड हेल्थ सेंटर भोटा में दम तोड़ दिया। उपमंडल में लगातार बढ़ रही मौतों से लोगों में भय का माहौल है। महिला की मौत के बाद प्रशासन की देखरेख में परिजनों व हैपी क्लब के सदस्यों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। इससे पूर्व भी उपमंडल भोरंज में पांच लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

हैपी क्लब धमरोल के प्रधान नरेश कुमार ज्योति ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने अंबी डाकघर कड़ोहता में मृत महिला का पीपीई किट पहनकर प्रशासन के सहयोग से अंतिम संस्कार किया। क्लब के सदस्यों ने उनके घर और गांव को सैनिटाइज भी किया। उन्होंने कहा कि यदि इस कोरोना काल में किसी को भी हैपी क्लब धमरोल के सदस्यों की जरूरत हो तो क्लब सेवा के लिए तैयार है। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने वृद्ध महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सामाजिक दूरी रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें