फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल पन्याला में फिर शुरू हुई कक्षाएं

विज्ञापन
प्राथमिक पाठशाला पन्याला में विद्यार्थियों का पढ़ातीं अध्यापिका। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पन्याला में शनिवार से पुन: कक्षाएं शुरू हो गई हैं। स्कूल को खोल दिया गया है। सत्र 2022-23 में स्कूल में शून्य पंजीकरण होने के कारण शिक्षा विभाग ने इसे 60 दिन के भीतर बंद करने के निर्देश जारी कर दिए थे। वहीं, स्कूल में कार्यरत शिक्षक एवं मिड-डे मील वर्कर को अन्य स्कूल में डेपुटेशन पर भेज दिया था।
विज्ञापन

अध्यापिका सरोज परमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से स्थानीय लोगों ने अपने बच्चों की एडमिशन निजी स्कूलों में करवा दी थी। इसके बाद स्कूल में केवल एक ही प्रवासी छात्र रह गया था, जो 30 अप्रैल के बाद स्कूल में नहीं आ रहा था। इसकी सूचना उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी को भेज दी थी। वहीं, शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार बच्चे का 60 दिन तक इंतजार करने के बाद ही विभाग कोई निर्णय ले सकता था। छात्र के स्कूल न आने के कारण स्कूल को कुछ समय तक बंद कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने निजी तौर पर घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करके पहली कक्षा में आठ विद्यार्थियों का दाखिला करवाया। वहीं, शिक्षा खंड अधिकारी गलोड़ ने बन्ह स्कूल से शिक्षक एवं मिड-डे मील वर्कर के डेपुटेशन को रद्द करके दोबारा से राजकीय प्राथमिक स्कूल पनियाला में ज्वाइन करने के आदेश दिए। वर्तमान में स्कूल में प्रथम कक्षा में आठ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी रिखी राम ने बताया कि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने में रुचि दिखानी चाहिए, ताकि लोगों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधा का भरपूर लाभ मिल सके। सरकारी संस्थान खुलवाना इतना आसान नहीं होता, जितना विभागीय औपचारिकताएं पूरी न कर पाने की वजह से संस्थान को बंद करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें