फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलने में माहिर हैं मुख्यमंत्री सुक्खू : आशीष

विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रतत्याशी आशीष शर्मा का स्वागत करते स्थानीय लोग। भाजपा।
विज्ञापन
सीएम ऑफिस से लेकर सभी विभाग, केकेसी बैंक तक बने भ्रष्टाचार का अड्डा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू झूठ बोलने में माहिर हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर सभी विभाग और केसीसी बैंक तक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं। यह अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री हर मंच से सिर्फ और सिर्फ झूठ ही बोल रहे हैं। एक तरफ राहुल गांधी ने देशभर में नफरत की दुकान चला रखी है और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने झूठ की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हमीरपुर में स्वागत करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ये बताएं कि उन्होंने पिछले 16 महीने में हमीरपुर के लिए क्या किया। अब उपचुनाव में उन्हें हमीरपुर की याद आई और अब दिन में चार-चार जनसभाएं कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री महज दो से तीन बार ही हमीरपुर आए। विकास के नाम पर हमीरपुर को कुछ नहीं दिया। सीएम सुक्खू ने सभी विधायकों को परेशान कर रखा है। किसी का रास्ता रुकवा देते हैं तो किसी के चालान करवा देते हैं। एक विधायक के तो सीएम ने एक ही दिन में 52 लाख के चालान करवा दिए थे। जिस बस अड्डे का दंभ भर रहे हैं, उसका शिलान्यास भी तब किया जब राज्यसभा के चुनाव वाला एपिसोड हुआ। पिछले 16 महीने में जितने भी हमीरपुर विधानसभा के विकास के हित में काम किए, वे बताएं। प्रदेश में आम जनता के काम नहीं हो रहे है अपितु केवल प्रदेश में अगर काम हो रहे हैं तो सीएम के मित्रों के हो रहे है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ऐसे नेताओं को कैबिनेट रैंक बांट रखा है जिन नेताओं ने प्रधान तक का चुनाव भी नहीं लड़ा। मुख्यमंत्री बताएं कि क्षेत्र के विकास के लिए जो 200 करोड़ मांगे थे, उनको मुख्यमंत्री ने स्वीकृत क्यों नहीं किया। विधायक निधि पूर्ण रूप से क्यों जारी नहीं की। मुख्यमंत्री ने तालाबंदी की सरकार चला रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें