फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चंबोह की टीम ने जीती अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता

Wed, 10 Jun 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जौह में आयोजित दो दिवसीय अंडर 19 वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता रही टीम को सम्मानित करते युवक म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। शिव युवक मंडल जौह के गांव जौह में आयोजित दो दिवसीय अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों और गांवों से कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान फाइनल मुकाबले में चंबोह की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, वहीं बजड़ौह की टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम चंबोह को 7100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। जबकि उपविजेता टीम बजड़ौह को 5100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शिव युवक मंडल जौह के प्रधान रजत शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना व उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। समापन समारोह में खेल प्रेमी, स्थानीय ग्रामीण, युवक मंडल के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें