Car falls into 60 feet deep chasm in Rappad
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत रप्पड़ गांव में एक कार करीब साठ फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया है। लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
रप्पड़ गांव में पोल्ट्री फार्म चलाने वाले व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे सड़क की तरफ से आवाजें सुनाई दीं। सड़क किनारे जाकर देखा तो करीब साठ फीट गहरी खाई में एक कार गिरी हुई थी। कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।