फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने सड़क किनारे खड़े ट्राले को मारी टक्कर, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर बुधवार को भोटा से हमीरपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े ट्राले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्राले में बैठा चालक बाल-बाल बचा। वहीं, टक्कर के कारण ट्राला आगे खड़े टेंपो से टकरा गया। इससे तीनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के दौरान किसी को चोट नहीं लगी। सड़क के आसपास कोई व्यक्ति खड़ा नहीं था। अन्यथा कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं, टक्कर से कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। ट्राले के पिछले और आगे दोनों ही हिस्सों में नुकसान पहुंचा है। इस मौके पर दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के कारण शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं करवाई गई। इस संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि उन्हें पुलिस चौकी भोटा के प्रभारी सुरेश कुमार ने जानकारी दी है कि पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें