फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार महिला को तीन घंटे बाद मिली ट्रैक्टर की आपात सेवा

विज्ञापन
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के वरला गांव की एक बीमार महिला को ट्रैक्टर में बैठाकर सड़क तक पहुंचाता चा? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बरला गांव में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बारिश के दौरान गांव में बीमार एक महिला को सड़क तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर की मदद लेनी पड़ी। महिला ट्रैक्टर पर सवार होकर बरसात के दौरान नालों को पार कर सड़क तक पहुंची। हालांकि, ट्रैक्टर की सुविधा भी तीन घंटे बाद मिली। बुधवार सुबह बरला गांव की सिमरो देवी पत्नी लेख राम को अधरंग हो गया, जिसके चलते परिजन उसको अस्पताल ले जाना चाहते थे। लेकिन, बारिश होने के चलते नाले की तरफ से आ रहा कच्चा रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।
विज्ञापन

इसके चलते सिमरो देवी के परिजनों को उसे सड़क तक पहुंचाने के लिए 3 घंटे बाद ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। अगर ट्रैक्टर की सुविधा न मिलती तो कोई अनहोनी भी घट सकती थी। गांव में जनसंख्या बहुत कम है।
गांव के लोगों लेखराज, जीवन कुमार और संजू ने बताया कि सड़क सुविधा के लिए 1100 नंबर पर भी शिकायत कर चुके हैं। कई बार स्थानीय विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों को भी बता चुके हैं, लेकिन आज तक सड़क सुविधा के निर्माण के लिए किसी ने कोई प्रयास नहीं किया। जब भी कोई गांव में बीमार होता है तो सड़क तक पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जीवन कुमार ने बताया कि 4 साल पहले उसकी माता को भी हृदयाघात हुआ था और सड़क सुविधा न होने के चलते समय पर स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाने से घर पर ही मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने यह भी बताया कि यहां पर सड़क निर्माण के लिए शामलात भूमि भी उपलब्ध है, जिस पर सड़क का निर्माण हो सकता है। कोई वन भूमि इस सड़क निर्माण में बाधा नहीं है। फिर भी आज तक यहां पर न पंचायत, न विभाग सड़क का निर्माण करा पाया। उधर, सुहारी पंचायत के प्रधान बब्बी शर्मा ने बताया कि बरसात के बाद इस गांव के लोगों के लिए प्रस्ताव डालकर सड़क निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें