फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अप्रैल 2025 तक पूरा होगा ब्यास नदी पर पुल का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

आठ स्तंभों पर बनेगा पुल, स्लैब डालकर पूरा होगा कार्य
वर्तमान में पांच स्तंभों की नींव का निर्माण कार्य पूरा, तीन का कार्य जारी
पुल बनने से शिमला से धर्मशाला की ओर जाने के लिए समय की होगी बचत
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू/नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत ब्यास नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य अप्रैल 2025 तक पूरा होगा। नादौन से होकर टू लेन निर्मित हो रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच ब्यास नदी पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पर करोड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है। पुल में आठ स्तंभों की नींव होगी। पांच स्तंभों की नींंव डालने का कार्य पूरा हो गया है। जबकि तीन स्तंभों की नींव का कार्य चला हुआ है। नींव डालने के बाद पुल पर स्लैब डालने का कार्य शुरू होगा। आधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य के लिए विभाग की ओर से नदी के पानी को दो तरफ डायवर्ट किया हुआ है और बीच में काफी मात्रा में कंक्रीट डालकर इसके आगे का कार्य किया जा रहा है। नादौन ब्यास पुल पर करीब 50 वर्ष पूर्व पुल का निर्माण किया गया था। जहां से वर्तमान में बसों सहित अन्य वाहनों का आना-जाना रहता है। अब नादौन में टू लेन निर्माण कार्य के चलते नदी पर एक और पुल बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन पुल 10वीं पातशाही गुरुद्वारा नादौन के नजदीक होकर निकलेगा। इस पुल के बनने से शिमला से धर्मशाला की ओर जाने के लिए समय की बचत होगी। वहीं, वाहन चालकों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित ने कहा कि टू लेन निर्माण कार्य के अंतर्गत ब्यास नदी पर पुल डालने का कार्य चला हुआ है। निर्माण कार्य पर करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। पुल में आठ स्तंभों की नींव होगी। आगामी वर्ष तक नादौन वासियों को ब्यास नदी पर नए पुल की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें