फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्तनपान से बढ़ती है बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता : सुनील

Wed, 11 Sep 2024 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र समलोग में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं और अन्य। -संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र समलोग में मंगलवार को वृत स्तरीय पोषण माह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य अध्यक्षता सुरेश कुमारी ने की। इस अवसर पर वृत पर्यवेक्षक सुनील कुमार नड्डा ने उपस्थित जनसमूह को पोषण माह की महत्वता, संतुलित आहार और स्तनपान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्तनपान करवाने से बच्चे को रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है और बच्चे को एंटीबॉडी मिलती हैं, जो उसे बीमारियों से बचाती हैं।इसके अलावा स्तनपान करने से बच्चे को एलर्जी और दांतों की सड़न की संभावना कम होती है। बच्चे के जबड़े, दांत और चेहरे का सही विकास होता है। स्तनपान करने वाले बच्चे को पेट में फ्लू, दस्त और कान के संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
इस अवसर पर पोषण प्रश्नोत्तरी, नींबू दौड़ और म्यूजिक चेयर जैसे खेल भी करवाए गए और विजेताओं को ईनाम भी बांटे गए। इस अवसर पर पोषण स्टाल लगाया गया, जिसमें विभिन्न स्थानीय व्यंजनों के साथ कच्ची सब्जियों, दालों से रंगोली बनाई गई। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में रीना और मोनिका विजेता रहीं। कुर्सी रेस में निशा देवी और मोनिका विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें