फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा समर्थित पार्षदों का किनारा, सभा में नगर निगम गठन पर मंथन

विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर की आम सभा में उपस्थित कांग्रेस समर्थित पार्षद। संवाद
विज्ञापन
नप हमीरपुर की आम सभा में प्रस्तावित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात का लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की आम सभा बुधवार को भाजपा समर्थित पार्षदों की गैरमौजूदगी में टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित हुई। बीते आठ माह से नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक नहीं हो पाई है। ऐसे में आम सभा की बैठक बुलाई गई थी। नगर परिषद को नगर निगम बनाने के लिए नगर परिषद के प्रतिनिधिमंडल की सीएम सुक्खू से शिमला में मुलाकात का निर्णय लिया है। इसके लिए साथ लगती पंचायतों और व्यापार मंडल सभी ने भी अपनी सहमति दे दी है। आम सभा की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने की। इसका भाजपा समर्थित पार्षदों ने मासिक बैठक की तरह ही किनारा किया। भाजपा समर्थित पार्षदों का कहना है कि वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव को बिना चर्चा के निरस्त किया है। ऐसे में इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में जब तक फैसला नहीं आएगा तब तक वे नगर परिषद की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं, वर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि आम सभा की बैठक में तीन से अधिक पार्षदों की मौजूदगी भी पर्याप्त होती है। ऐसे में आम सभा की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने, वहीं आसपास की पंचायत को भी इसमें जोड़ने और इससे होने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा प्रस्तावित हुई है।

इसके अलावा वार्ड नंबर 1 में स्थित पार्क में आधुनिक टॉयलेट बनाने, मोक्षधाम हथली खड्ड के सौंदर्यीकरण, मीट मार्केट को कश्मीरी पेट्रोलपंप के सामने शिफ्ट करने, डांककवाली से हीरा नगर फुटपाथ पर टीन का शेड बनाकर कूलर और बेंच लगा कर बैठने की उचित व्यवस्था करने, नगर परिषद की ओर से अपना शव वाहन खरीदने, नादौन चौक में तीनों तरफ से बड़ी लाइटें लगाने और टाउन हॉल के सामने स्थित प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट कर पार्किंग और दुकानें बनाने के बारे में चर्चा हुई है। बैठक में कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर, पार्षद नीना चौधरी, पार्षद राजकुमार, राधा रानी एवं मनोनीत पार्षद और एसडीओ अश्वनी, बुद्धि सिंह जी एवम समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन






कोट्स



नगर हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि आम सभा में नगर परिषद हमीरपुर के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। पिछली बैठक में कोरम में पूरा नहीं हुआ था। लेकिन आम सभा में नियमों के तहत पर्याप्त संख्या में पार्षद मौजूद रहे हैं। लगातार बैठकों में पार्षद न आएं तो कोरम पूरा होने की शर्त लागू नहीं होती है। आम सभा में तीन पार्षदों की मौजदूगी जरूरी है।
विज्ञापन






उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने सितंबर में ही अन्य छह पार्षदों के साथ कोई भी बैठक आयोजित न करने को लेकर मांग पत्र सौंपा था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से निर्णय आने के बाद ही बैठक आयोजित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें