फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा के बागी प्यार चंद ने कांग्रेस के समर्थन से भरा जिप उपचुनाव का पर्चा

विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्यार चंद जिला परिषद उपचुनाव में पर्चा दाखिल करते हुए। संवाद।
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव से शुरू हुए दलबदल का खेल जिला परिषद उपचुनाव में भी जारी
विज्ञापन

बीते दिनों भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नेता और नेत्री ने भरे उपचुनाव के पर्चे

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा उपचुनाव में प्रदेशभर में हॉट सीट रही सुजानपुर में जिला परिषद उपचुनाव में फिर दलबदल से सियासी चर्चाएं जोरों पर है। हाल ही भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन वाले सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्यार चंद को कांग्रेस ने जिप उपचुनाव में उतार दिया है। दो दिन पूर्व सीएम सुक्खू के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले भाजपा मंडल सुजानपुर के पूर्व कोषाध्यक्ष प्यार चंद को उपचुनाव के लिए समर्थन दिया है।
विज्ञापन


जिला परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर एक बगेहड़ा सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर प्यार चंद ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में वीरवार को पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने उप मंडल अधिकारी रोहित शर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में इस वार्ड से प्रवीण ठाकुर ने पर्चा भरा है। वहीं, नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर सात से बीते कल भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाली सुमन अटवाल ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। इस वार्ड में नीरजा ठाकुर भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं। कुल मिलाकर भाजपा और कांग्रेस में सुजानपुर में सियासी दलबदल विधानसभा उपचुनाव के बाद भी जारी है। विधानसभा उपचुनाव में कैप्टन रंजीत राणा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम कर विधानसभा की दहलीज पार की है। वहीं उनके भाजपा के दौर के साथी अब कांग्रेस का दामन थाम बगेहड़ा वार्ड से प्रत्याशी बन गए है। कैप्टन रंजीत राणा के विधायक बनने से ही इस जिप वार्ड में उपचुनाव तय हुए हैं। ऐसे में प्यार चंद को यहां से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बनाने में विधायक की अहम भूमिका मानी जा रही है। वहीं उपचुनाव के बहाने जारी इस उठापटक से लोगों में सियासी चर्चा का दौर जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें