फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जंक फूड के बजाय दें पौष्टिक आहार : गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में पोषण माह के तहत शिविर में किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से वीरवार को वृत्त हमीरपुर-दो के वार्ड नंबर-नौ में पोषण माह के तहत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर संजय गर्ग ने की। जबकि, स्थानीय नगर परिषद की पार्षद पुष्पा शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित रही। सर्वप्रथम, पोषण अभियान की खंड समन्वयक रीता कुमारी ने लोगों को पोषण अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा उन्होंने गर्भावस्था से लेकर बच्चों के 2 साल के होने तक 1000 सुनहरे दिनों के दौरान बच्चों के खानपान व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने बारे चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के अलावा एनीमिया और उसके लक्षण तथा बचाव के बारे में भी चर्चा की। वृत्त पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना, बेटी है अनमोल योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग ने महिलाओं को बच्चों में अच्छे संस्कार व अच्छे खान-पान और पौष्टिक आहार की आदतें बचपन से ही डालने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटी याहवी ठाकुर का जन्मोत्सव भी मनाया गया। इसके अलावा मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता कौशल्या, नीला, रजनी, रीना, सुमन और सुदेश ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की रंगोली भी बनाई गई थी। शिविर में लगभग 80 महिलाओं और 20 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें