फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष का नाम तय

Fri, 28 Jul 2023 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भाजपा मंडल सुजानपुर के पदाधिकारी बैठक करते हुए।
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर का नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रखी पार्टी एवं मंडल पदाधिकारियों की बैठक वीरवार को टौणी मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुजानपुर भाजपा प्रभारी पूर्व मंत्री रहे बिक्रम ठाकुर, सह प्रभारी सुमित शर्मा ने की। बैठक में वर्तमान मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत राणा सहित लगभग तीन दर्जन मंडल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर रकी विशेष बैठक में मंडल एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के लगभग 29 सदस्यों ने नाम चयन को लेकर अपनी बात रखी है। बैठक में प्रभारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लेकर राय भी जानी हैं।
उन्होंने कहा कि बैठक में जो चर्चा हुई है, इसकी पूरी रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सौंपी जाएगी। इसके बाद उनकी सहमति और उनके विचार-विमर्श करने के बाद नए मंडल अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रभारी जिस नाम पर सहमति बनाएंगे उसे नया मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें