फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीआरआईएफ से मिले 101.82 करोड़ रुपये, दो सड़कों का होगा कायाकल्प

Fri, 28 Jul 2023 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के अंतर्गत 101.82 करोड रुपये की लागत से प्रदेश को दो महत्वपूर्ण सड़कों का कायाकल्प होगा। 15 मई 2023 को हिमाचल सरकार ने हमीरपुर और चंबा जिला की दो सड़कों का प्रस्ताव सीआरआईएफ के अंतर्गत बनाने के लिए केंद्र को भेजा था, जिसको स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में रंगस से वाया बड़सर, मैहरे 14.61 किलोमीटर सड़क को अपग्रेड, चौड़ा और सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क को मुख्य जिला मार्ग 115 से जोड़ा जाएगा। वहीं, चंबा जिला के सिहुंता से लाहड़ू तक के 23.43 किलोमीटर लंबे रोड पर स्तरोन्नयन पर 52.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना में मेजर डिस्ट्रिक रोड 87 को भी अपग्रेड, चौड़ा और सड़क को सुदृढ़ किया जाएगा।
नादौन को एक और सड़क योजना की सौगात देने पर नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, ब्लॉक समिति पूर्व अध्यक्ष सुनील दत्त बिट्टू, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, डॉ. मोहन लाल, बीडीसी सदस्य धर्मपाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना देवी,एससी कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार, ब्लॉक ओबीसी अध्यक्ष राजिंद्र चौधरी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोंटी संधू आदि ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया एवं उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें