फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कांग्रेस के बागियों को दिए गए टिकट पर कर रही पुनर्विचार : सुरेश

विज्ञापन
हमीरपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते विधायक सुरेश कुमार।संवाद
विज्ञापन
कहा, छह विधायक बिक चुके, अन्य विधायकों के भाजपा में शामिल होने की बात अफवाह
विज्ञापन


हमीरपुर में भाजपा की रैली को बताया फ्लाप, कंगना रणौत को बताया अनुभवहीन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने शनिवार को हमीरपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि छह बिकाऊ विधायक बिक चुके हैं। अब बाकी विधायकों के भाजपा में शामिल होने की बात महज अफवाह है। कांग्रेस के 34 विधायक पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के बागियों को दिए टिकट पर पुनर्विचार कर रही है। ऊना में भाजपा पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने नेताओं को साफ कह दिया है कि कांग्रेस के बागी विधायक जो अब पार्टी में शामिल हुए हैं, उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं में फैल रही नाराजगी के चलते भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस के बागियों को दिए गए टिकट पर कोई बड़ा फैसला कर सकता है। हमीरपुर की जनता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ है तथा हमीरपुर की तीनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी। भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने अपनी जनसभा में जो बयान दिया, वह अपने आप में एक बडा उदाहरण है। अपने बयान में प्रेम कुमार धूमल ने स्पष्ट कहा कि जो अमीर व्यक्ति है वही बिकाऊ होता है, गरीब व्यक्ति बिकता नहीं है।
विज्ञापन



यह एक साफ संकेत है कि भाजपा का नेतृत्व व कार्यकर्ता इन विधायकों के साथ चलने वाले नहीं है। रूठोंं को मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से जानती थी कि छह विधायक बगावत करेंगे लेकिन जिसने जाने का मन बना लिया है वह चला जाएगा। प्रदेश में संसाधनों को लुटाने का कार्य कांग्रेस पार्टी कभी नहीं करेगी। वहीं, हमीरपुर में भाजपा की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह फ्लाॅप रैली साबित हुई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के होने के बावजूद भीड़ नहीं जुटा पाए। भाजपा के कार्यकर्ता इन बागी विधायकों को पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए भाजपा का नेतृत्व यह सोचने पर मजबूर हुआ है कि वह भविष्य में इन लोगों को अपने साथ लेकर चल सकेंगे या नहीं। कंगना रणौत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह अनुभवहीन है और उन्हें राजनीति के बारे में कोई समझ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें