फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैसाखी पर लगाए भंडारे, बिल्लकलेश्वर महादेव मंदिर में महायज्ञ

विज्ञापन
बिलक्लेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ में आहुतियां डालते मंदिर कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में शनिवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांधी चौक हमीरपुर में व्यापार मंडल हमीरपुर की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी ओर महर्षि दयानंद चौक पर गन्ने के जूस का भंडारा लगाया गया। बाजार में आने जाने वाले लोगों को जूस वितरित किया गया। दूसरी ओर उपमंडल सुजानपुर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में बैसाखी पर्व पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया गया।श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बिल्लकलेश्वर महादेव मंदिर बटाहली में बैसाखी पर्व पर विश्व शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ सुबह आठ बजे से 10 बजे तक आयोजित किया गया। मंदिर कमेटी के साथ श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डालकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। नादौन में स्थित गुरुद्वारा में भी बैसाखी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, बैसाखी के उपलक्ष्य में स्वामी देवानंद कुटिया कोहाल में शनिवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। साथ ही माता के पांचवें नवरात्र के मौके पर हलवा और चने का प्रसाद भी वितरित किया गया। कुटिया के संचालक स्वामी सत्य देव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बैसाखी के उपलक्ष्य में स्वामी देवानंद कुटिया में स्थानीय लोगों के सहयोग से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें