हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। विकास कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव धन तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा ने कहा कि उन्होंने गत रात सर्किट हाउस हमीरपुर के बाहर अपनी बाइक पार्क की थी। जब सुबह उठकर देखा तो बाइक वहां पर नहीं थी। चोरों ने बाइक का लॉक भी तोड़ दिया है।
उसके पुर्जे वहां पर गिरे हुए थे। इस बारे में पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज करवाया है। यह युवक जेओए आईटी का अभ्यर्थी है जो क्रमिक अनशन में शामिल है। ये अभ्यर्थी नौकरी की आस में क्रमिक अनशन पर डटे हैं लेकिन देररात बाइक चोरी होने से इनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बारे में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है।