फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओडी में मजदूरों के लाभ बहाल होने की उम्मीद : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीओ भवन हमीरपुर में भारतीय मजदूर संघ की बैठक में समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

तीन अगस्त को होने वाली बीओडी की बैठक में लिए जाएंगे निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला हमीरपुर की बैठक का आयोजन 70वें स्थापना दिवस की मौके पर एनजीओ भवन हमीरपुर में हुआ। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तिलक सिंह ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक में अपने विचार रखे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तिलकराज शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में सभी गांवों में जाकर बैठकें आयोजित कर संघ के प्रतिनिधि समस्याओं पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड के बनाए गए नए अध्यक्ष नरदेव कंवर के समक्ष भी कामगारों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। तीन अगस्त को शिमला में होने वाली बीओजी की बैठक को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई है। मजदूरों के हकों को लेकर बीओजी में पक्ष रखा जाएगा। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश श्रम कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर से भी शिमला में हुई बैठक में मनरेगा के रुके हुए कामों को लेकर चर्चा की गई है। बोर्ड के काम भी पिछले कुछ महीनों से थमे हुए हैं। बोर्ड के नए अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि फिर से मजदूरों को मिलने वाले लाभ बहाल होंगे। इस सिलसिले में तीन अगस्त को होने वाली बीओडी की बैठक में निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में जिला सचिव नरेश, उपाध्यक्ष रक्षा पठानिया, जमना देवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार डोगरा सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें