फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन में भोरंज उपमंडल जिला भर में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी से 97 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। भोरंज उपमंडल वैक्सीनेशन मेें जिले में प्रथम नंबर पर बना हुआ है। भोरंज अस्पताल में फरवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। भोरंज उपमंडल के सिविल अस्पताल, पीएचसी भरेड़ी, पीएचसी जाहू, कड़ोहता, बगवाड़ा व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर निरंतर वैक्सीनेशन हो रहा है।
विज्ञापन

अब तक भोरंज उपमंडल में 84,290 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लग चुकी है। वहीं, 82,870 लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है जोकि एक रिकॉर्ड है। पूरे जिले में भोरंज उपमंडल वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाने में भी नंबर एक पर कायम है। दूसरी डोज लगने मे शेष बचे लोगों को एक दो दिनों में दूसरी डोज लगा दी जाएगी। शेष बचे 1400 लोग ऐसे हैं, जिनकी दूसरी डोज के तीन माह पूरे नहीं हुए हैं।
भोरंज बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने कहा कि वैक्सीनेशन में भोरंज उपमंडल ने पूरे जिला में टॉप किया है और 97 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लोग वैक्सीनेशन के बाद भी मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी नियमों का पालन करें। भोरंज उपमंडल में 84,290 लोगों को वैक्सीनेशन की प्रथम डोज लग चुकी है वहीं 82,870 लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें