फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर गए बिस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड में मरीजों को भर्ती करने के लिए दी गई है 50 बिस्तरों की सुविधा
विज्ञापन

एक ही बिस्तर पर दो मरीज सोने को हैं मजबूर, झेलनी पड़ रही है खासी दिक्कत

जगह न मिलने पर स्पेशल कमरा लेेने के लिए मजबूर हो रहे हैं मरीज

अलग कमरा लेेने के लिए चुकाना पड़ता है शुल्क, वार्ड में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मेडिसिन वार्ड में मरीजों के लिए लगाए सारे बिस्तर भर गए हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर ऐसे में अब एक ही बिस्तर पर दो-दो मरीजों को सोना पड़ रहा है। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में मेडिसिन वार्ड में महज 50 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
सबसे ज्यादा ओपीडी मेडिसिन वार्ड की ही होती है। ऐसे में जिन मरीजों को अस्पताल में दाखिल करने की जरूरत पड़ रही है, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के लिए अलग कमरा लेने की भी सुविधा उपलब्ध करवाई है लेकिन उसके लिए मरीजों को शुल्क चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जिलाभर व अन्य जिलों से लोग इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। इस अस्पताल में विशेषज्ञों की उपलब्धता तो है लेकिन आधारभूत सुविधाएं कम होने के कारण खासी दिक्कत होती है। मेडिसिन वार्ड में हर तरह के मरीज आते हैं, ऐसे में मरीजों को जगह ही नहीं मिल रही। इस बारे में कॉलेज के प्राचार्य डॉॅ. रमेश भारती ने कहा कि सभी मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें