फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बीकॉम पास नैंसी प्रदेशभर में बनीं पहली महिला निजी बस चालक

विज्ञापन
निजी बस चलाती महिला चालक नैंसी।संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के कश्मीर गांव की नैंसी प्रदेशभर में पहली पढ़ी-लिखी महिला निजी बस चालक बन गई हैं। नैंसी ने बीकॉम की है। विकासखंड नादौन के कश्मीर गांव से संबंध रखने वाली नैंसी वीरवार को गलोड़ रूट से होते हुए बस अड्डा हमीरपुर पहुंची। नैंसी पूरे प्रदेश में ऐसी पहली महिला चालक हैं जो निजी बस में चालक बनी हैं। इसके लिए उन्होंने गत वर्ष एचआरटीसी में प्रशिक्षण भी लिया है। पहले दिन बस अड्डा पर पहुंचने पर बस प्रबंधक विजय ने महिला चालक को टोपी और पुष्प देकर स्वागत किया। इससे पहले वह कांगड़ा जिला में एंबुलेंस चला रही थीं। नैंसी ने कहा कि उन्होंने पहले गाड़ी सीखी। ड्राइविंग में रुचि होने की बाद यह बात माता पिता को बताई और माता-पिता ने भी इसके लिए अपनी सहमति प्रदान की।
विज्ञापन



एचआरटीसी में प्रशिक्षण लेकर लाइसेंस प्राप्त किया। बाद में जिला कांगड़ा में एंबुलेंस चलाई। अब जिला हमीरपुर में गलोड़ से हमीरपुर निजी बस में बतौर चालक ज्वाइन किया। उन्होंने कहा कि वह एचआरटीसी में बतौर चालक अपनी सेवाएं देना चाहती हैं। नैंसी के भाई ने कहा कि बहुत अच्छा लगा है कि बहन ने बस चलाना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आज आगे आने की जरूरत है और घर से भी नैंसी को सभी का सहयोग मिलता है। वहीं, निजी बस के प्रबंधक विजय ने कहा कि नैंसी के बारे में पता चला था और नैंसी को बस चलाने के लिए पूछा था। इस पर नैंसी ने भी सहमति जताई और बतौर बस चालक सेवा शुरू की। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि बेटों से बेटियां बहुत आगे जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें