फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: स्टाफ नर्स के 71 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, रोजगार कार्यालय में पंजीकरण-नवीनीकरण कराना अनिवार्य

Fri, 10 Jul 2026 04:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के 71 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों के नाम जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स भर्ती(सांकेतिक)। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश में स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के 71 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों के नाम जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को प्रायोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से 24 जुलाई तक अपना रोजगार पंजीकरण या नवीनीकरण अनिवार्य रूप से कराने का आग्रह किया है, ताकि उनके नाम समय पर विभाग को भेजे जा सकें।

विज्ञापन

इन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण समाप्त हो चुका है या जिनका नवीनीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे अपने नजदीकी जिला या उप रोजगार कार्यालय में जाकर या ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कर सकते हैं। निर्धारित तिथि तक पंजीकरण वैध नहीं होने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थियों के नाम स्वास्थ्य विभाग को प्रायोजित नहीं किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार भर्ती के लिए विभिन्न वर्गों में कुल 71 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें अनारक्षित (यूआर) वर्ग 28, ओबीसी 13, अनुसूचित जाति (एससी) 13, यूआर ईडब्ल्यूएस 7, ओबीसी बीपीएल 3, एससी बीपीएल 3, एसटी 2, एससी डब्ल्यूएफएफ का 1 तथा यूआर डब्ल्यूएफएफ का 1 पद शामिल है।
विज्ञापन

पात्र अभ्यर्थियों का चयन संबंधित श्रेणी के बैच के आधार पर किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते अपना रोजगार पंजीकरण अपडेट सुनिश्चित करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें