दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्वप्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को मंदिर में हुई गिनती के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा नकद, विदेशी मुद्रा और सोना-चांदी सहित कुल 15,48,587 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं ने 11,42,687 रुपये नकद चढ़ाया, जबकि दान राशि के रूप में 4,05,900 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल चढ़ावा राशि 15,48,587 रुपये दर्ज की गई। इस बार बकरों की नीलामी से कोई आय प्राप्त नहीं हुई।
इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 1 ग्राम 360 मिलीग्राम सोना और 12 ग्राम 600 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड पाउंड, यूएस डॉलर, कनाडा डॉलर, यूएई दिरहम और सऊदी अरब रियाल भी चढ़ावे में प्राप्त हुए।
वहीं, मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा की देखरेख में चढ़ावे की गणना निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। संवाद