फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन होगी नौनिहालों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में ऑफलाइन माध्यम से रजिस्टर पर लगती थी हाजिरी
विज्ञापन

शिक्षकों के बाद अब विद्यार्थियों का भी ऑनलाइन होगा डाटा
ऑनलाइन हाजिरी से शिक्षकों और विद्यार्थियों की लोकेशन होगी ट्रेस
सुबह 11 बजे और शाम को पांच बजे स्मार्ट उपस्थिति एप पर होगी अपडेट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में अब नौनिहालों की हाजिरी ऑनलाइन होगी। पूर्व में सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी ऑफलाइन माध्यम से रजिस्टर पर लगाई जाती थी, जिसके चलते शिक्षकों को रिकॉर्ड को रखना पड़ता था। अब स्मार्ट उपस्थिति एप के माध्यम से पहली से बारहवीं कक्षा तक के 42779 विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज होगी। इससे विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड शिक्षा विभाग के पास ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध रहेगा। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्रमुखों को ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की हाजिरी लगाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। ऑनलाइन माध्यम से हाजिरी अपडेट न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। इससे पूर्व स्मार्ट उपस्थिति एप पर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत प्रतिदिन हाजिरी अपडेट करने के निर्देश दिए थे लेकिन कुछेक स्कूलों के शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से हाजिरी नहीं लगा रहे थे। इसके चलते शिक्षा विभाग ने अब स्कूल प्रमुखों को ऑनलाइन माध्यम से हाजिरी लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं। स्कूलों में सुबह शिक्षकों की हाजिरी के बाद विद्यार्थियों की हाजिरी लगेगी जो 11 बजे तक अपडेट होगी और दोपहर तीन बजे से पूर्व हाजिरी को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन स्विफ्ट चेट पर अपडेट किया जाएगा। इससे शिक्षा विभाग ऑनलाइन शिक्षकों और विद्यार्थियों की लोकेशन आसानी से ट्रेस कर सकेगा। विद्यार्थियों और शिक्षकों की हाजिरी में पारदर्शिता लाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्मार्ट उपस्थिति एप को शुरू किया है।
विज्ञापन

जिलाभर के स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी स्मार्ट उपस्थिति एप पर ऑनलाइन दर्ज होगी। ऑनलाइन माध्यम से हाजिरी न लगाने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे। उन्होंने शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से स्मार्ट उपस्थिति एप पर हाजिरी लगाने का आग्रह किया है।परमजीत डोगरा, जिला समन्वयक, अनुसंधान एवं खोज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें