फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में दुकान का ताला तोडने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नादौन कस्बे में स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरों ने चोरी का प्रयास किया है। चोरों ने दुकान पर लगे ताले को काटने का प्रयास तो किया, लेकिन ताला नहीं काट पाए। बाकायदा ताले को काटने के निशान इस पर पड़े हैं। इस संबंध में दुकान मालिक ने पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

बस अड्डा नादौन के निकट टांक मार्केट के दुकानदार अक्षय भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बुधवार शाम वह हर रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। परंतु वीरवार सुबह जब वह दुकान पहुंचकर ताला खोलने लगा तो देखा कि ताल्र को किसी धारदार चीज से काटने का प्रयास किया गया है। कुछ हद तक तो ताले को काट दिया गया है। जिसके निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। भाटिया ने बताया कि उसकी दुकान के अंदर का सारा सामान सुरक्षित है, लेकिन उसने पुलिस से आग्रह किया है कि इस संबंध में उचित कदम उठाए जाएं। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें