फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर के निशुल्क कोर्स के लिए जल्द करें आवेदन : कतना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्यूआर कोर्ड से डाउनलोड करें आवेदन पत्र, व्हॉट्सएप पर भेजें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में जल्द ही 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण निशुल्क होगा और प्रशिक्षण के दौरान खाना, कॉपी और पैन इत्यादि भी संस्थान की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक अजय कतना ने बताया कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन पत्र संस्थान की ओर से जारी क्यूआर कोड के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार इस आवेदन पत्र को भरकर व्हॉट्सएप नंबर 9459650899 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो साथ लाएं या व्हॉट्सएप पर भेजें। एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवार एससी या एसटी का प्रमाणपत्र भी भेजें। निदेशक ने सभी इच्छुक एवं पात्र युवक-युवतियों से इस प्रशिक्षण कोर्स का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें