फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्वर की समस्या से सस्ता राशन लेने से छूटे लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस माह ले सकेंगे पिछले माह का कोटा
विज्ञापन

जिला नियंत्रक ने हर माह की शुरुआत में राशन लेने का किया आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि पिछले महीने के आखिरी सप्ताह के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण उचित मूल्य की दुकानों में राशन से वंचित लोग इस माह पिछले कोटे का राशन भी ले सकते हैं। जिला नियंत्रक ने कहा कि जुलाई के अंतिम चार दिन के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इससे जिला हमीरपुर के कई उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन



अरविंद शर्मा ने बताया कि राशन से छूटे उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए विभाग ने इनका जुलाई महीने का कोटा बहाल कर दिया है। सभी उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए जिला नियंत्रक ने कहा कि वे हर माह की शुरुआत में ही अपनी उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त कर लें, ताकि माह के अंतिम दिनों में सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण राशन लेने में समस्या न आए। उचित मूल्य की दुकानों पर भीड़ न हो और राशन वितरण सुविधाजनक ढंग से संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें