फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छात्र वर्ग कबड्डी में अमरोह स्कूल ने भुक्कड़ को 25-16 से पराजित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ में सोमवार को केंद्र स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भुक्कड़, कक्कड़, साई-दा घाट और अमरोह स्कूल सहित चार अन्य स्कूलों के छात्रा-छात्र वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्र वर्ग में कबड्डी का पहला मैच भुक्कड़ और कक्कड़ के बीच खेला गया। इसमें भुक्कड़ ने कक्कड़ को 32-13 के अंतर से पराजित किया। दूसरा मैच अमरोह और साई-दा घाट के बीच हुआ।
विज्ञापन


इसमें अमरोह के खिलाड़ियों ने साई-दा घाट को 28-8 से पराजित कर मैच को जीत लिया। फाइनल मुकाबले में भुक्कड़ स्कूल के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए अमरोह को 20-16 के अंतर से पराजित कर मैच अपने नाम किया। इसी तरह लड़कियों के मुकाबले में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कक्कड़ ने अमरोह को 20-14 और भुक्कड़ ने कक्कड़ को 25-20 के अंतर से पराजित कर मैच जीत लिया। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भुक्कड़ सेंटर से दोनों टीमों का चयन किया गया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ की केंद्रीय मुख्य शिक्षक बबीता देवी, मुख्य शिक्षक सुनीता धीमान, कुसुम लता, संतोषी साई-दा घाट, जेबीटी वंदना शर्मा, चेतना शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें