फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणीदेवी में आंगनबाड़ी के 15 पदों के लिए आवेदन 19 अक्तूबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विकास परियोजना टौणीदेवी के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों मेें कार्यकर्ता और सहायिका के खाली 15 पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से 19 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र दिम्मी-1, बड़ोह, कौहीं और खनसन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन


इनके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र ब्रहमणी, भरनांग, पौहंज, दाड़ी, मतलाणा, स्वाहल, धरोग, सेर, झनिक्कर, गाहरा और ठाना लोहारां में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की निवासी 18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं इन पदों के लिए पात्र होंगी। आवेदक का परिवार संबंधित आंगनवाडी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज परिवारों की सूची में शामिल हो तथा परिवार में उसका नाम भी दर्ज हो। अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर से जारी किया गया हो।
यदि कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता के पद के लिए आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसे आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना से छूट मिलेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण के साथ और आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित 19 अक्तूबर शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी में जमा करवा सकती हैं। निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों का सत्यापन, चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार 31 अक्तूबर सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी में होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस दिन अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें