फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा होते ही हटाने होंगे सभी होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्वरित कदम उठाएं अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां अतिशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में कभी भी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और इसके साथ ही सभी विभागों को त्वरित कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि घोषणा के बाद सभी सरकारी भवनों और परिसरों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, झंडे, राजनीतिक नेताओं के फोटोयुक्त कैलेंडर एवं अन्य प्रचार सामग्री 24 घंटे के भीतर, विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, चौक-चौहारों एवं दीवारों इत्यादि से 48 घंटे के भीतर और विभिन्न निजी परिसरों से 72 घंटे में हटानी होंगी।
विज्ञापन

अगर किसी व्यक्ति ने अपने निजी परिसर में अपनी सहमति से यह सामग्री लगवाई है तो इस संबंध में उसे लिखित अनुमति लेनी होगी। सरकारी वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी राजनीतिक नेताओं के फोटो तुरंत हटा दिए जाएंगे। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों, परिसरों और कार्यक्षेत्रों में लगी इस सामग्री की सूची अभी से ही तैयार कर लें, ताकि चुनाव की घोषणा होते ही इन्हें तुरंत हटाया जा सके। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के दौरान सरकारी विश्राम गृहों और अन्य परिसरों में चुनावी बैठकों और जलसों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विश्राम गृहों में किसी भी व्यक्ति को 48 घंटे से अधिक की अवधि के लिए कमरा नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी मनेश यादव और निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने भी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के विभिन्न दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें