फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी बूथ अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें : सुक्खू

विज्ञापन
नादौन में बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र के नादौन स्थित गीता भवन में वीरवार को कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने की और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन में कांग्रेस के सभी बूथ अध्यक्षों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें। जल्द ही आदर्श आचार संहिता प्रदेश में लागू हो जाएगी और चुनाव की तिथियों की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि नादौन से पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री जयराम सरकार में एचआरटीसी केे उपाध्यक्ष बने, लेकिन सरकार में भागीदारी होने के बाद भी उन्होंने पांच साल सिर्फ कामों को रोकने का ही प्रयास किया। यहां तक अपने गांव के स्कूल पनसाई में भी कक्षाएं नहीं लगने दी। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार में पनसाई, जीवाणी और कोहला के स्कूलों को अपग्रेड करवाया था और गलोड में कॉलेज खुलवाया था। विजय अग्निहोत्री ने 5 वर्ष तक कक्षाएं नहीं लगने दी। अब जब पनसाई और गलोड कॉलेज की कक्षाएं तब लगवाई जब सभी बच्चे अपनी एडमिशन अन्य स्कूलों में ले चुके थे। पिछले पांच वर्ष में भाजपा महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लेकर आई है। हम सबको मिलकर इस जन विरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकना है।
इस सम्मेलन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कै. पृथ्वी चंद, बीसीसी के पूर्व चेयरमैन सुनील दत्त शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव संतोष संधू, बड़ा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर मोहन लाल, धनेटा मंडल अध्यक्ष कैप्टन सुनील दत्त शर्मा, सपडोह मंडल अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें